तलाक वाले पोस्ट के बाद अपर्णा की बांहों में बांह डालकर मुस्कुराते दिखे प्रतीक यादव और कह दी ये बात
प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में अपर्णा और प्रतीक एक दूसरे की बांहो में बांह डालकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. तस्वीर शेयर करते हुए प्रतीक यादव ने लिखा 'चैंपियन वो होते हैं जो अपनी व्यक्तिगत/पेशेवर समस्याओं पर विजय प्राप्त कर लेते हैं.
ADVERTISEMENT

Aparna and Prateek
All is good between Aparna and Prateek: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के बीच चल रहा विवाद अब सुलझ चुका है. प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर अपर्णा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है. प्रतीक ने बताया कि उन्होंने अपर्णा के साथ मिलकर उनके बीच की पर्सनल और प्रोफेशनल टेंशन को दूर कर लिया है. प्रतीक और अपर्णा के बीच तलाक की खबरें तब शुरू हुईं जब प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम हैंडल से अपर्णा की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया गया. प्रतीक ने इस पोस्ट में अपर्णा को स्वार्थी बताते हुए उनपर परिवार तोड़ने के आरोप लगाए गए थे.