इस्तीफा दे देना चाहिए... नमाज विवाद पर HC ने संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके बिश्नोई को लगाई तगड़ी फटकार
Sambhal Namaz Controversy: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीएम और एसपी को लगाई कड़ी फटकार. कोर्ट ने कहा- अगर कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दें अधिकारी.
ADVERTISEMENT

Photo: L- Rajendra Pensiya, R- KK Bishnoi
Sambhal Namaz Controversy: रमजान के दौरान संभल में मस्जिद के भीतर नमाजियों की संख्या सीमित करने के पुलिस-प्रशासन के आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने संभल के डीएम और एसपी को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है, न कि इबादत पर पाबंदी लगाना.