UP Weather Update: मौसम विभाग ने फिर दिया बड़ा अपडेट... इन जिलों में बारिश के साथ चलेंगी 40 KM/घंटे की रफ्तार से हवाएं
UP Weather Update: यूपी के 35 जिलों में बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट. गोरखपुर, मेरठ, नोएडा और बरेली में बदलेगा मौसम.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ घंटों में राज्य के कई जिलों में मौसम करवट लेगा, जिससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी बल्कि तेज रफ्तार हवाएं लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा सकती हैं.