लेटेस्ट न्यूज़

UP Police SI Exam 2026: पेपर शुरू होते ही एक्शन में आया भर्ती बोर्ड, पेपर लीक अफवाह फैलाने वालों पर दर्ज हुई FIR

UP Police SI Exam 2026: UP Police SI Exam 2026 के पहले दिन भर्ती बोर्ड ने सख्ती दिखाते हुए पेपर लीक की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ 4 FIR दर्ज की हैं. बोर्ड ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि फर्जी प्रश्नपत्र और भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें.

ADVERTISEMENT

social share
google news

UP Police SI Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज से बड़ी परीक्षा की शुरुआत हो गई है. 14 मार्च से यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा का आयोजन शुरू हो गया है और पहले दिन की पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से शुरू हुई. परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए साफ कर दिया कि परीक्षा की पारदर्शिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. बोर्ड ने बताया कि पेपर लीक और फर्जी प्रश्नपत्रों से जुड़ी भ्रामक सूचनाएं फैलाने के मामले में अब तक चार एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं.