लेटेस्ट न्यूज़

फालता में TMC के जहांगीर खान की सीट पर चल रही थी वोटिंग, तभी IPS अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में हो गया लाठीचार्ज!

Falta Assembly Seat Lathicharge: पश्चिम बंगाल के फालता में मतदान के दौरान पैरा फोर्सेज ने हल्का लाठीचार्ज किया. पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा खुद मौके पर मौजूद. क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Falta Lathicharge News
Falta Lathicharge News
social share
google news

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान इस वक्त की सबसे बड़ी खबर फालता विधानसभा सीट से आ रही है. यहां मतदान के बीच अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पारा मिलिट्री फोर्स ने लोगों पर हल्का लाठीचार्ज कर दिया. इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व खुद यूपी कैडर के तेजतर्रार IPS और बंगाल चुनाव में पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा ने किया. अचानक हुई इस कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई.