लेटेस्ट न्यूज़

Mathura Power Cut Protest भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा गुस्सा, सदर बाजार में रात 11:30 बजे लगा जाम, 2 घंटे सड़क पर उतरे लोग

Mathura power cut heatwave protest: तेज आंधी के बाद चरमराई बिजली व्यवस्था, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से पूरी रात परेशान रहे लोग; बच्चों-बुजुर्गों की हालत बिगड़ी.

ADVERTISEMENT

Mathura
UP News
social share
google news

Mathura electricity crisis protest road jam sadar bazar: तेज आंधी के बाद चरमराई बिजली व्यवस्था, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से पूरी रात परेशान रहे लोग; बच्चों-बुजुर्गों की हालत बिगड़ी. भीषण गर्मी, तेज आंधी और लगातार बिजली कटौती से परेशान सदर बाजार क्षेत्र के लोगों का गुस्सा मंगलवार देर रात सड़क पर फूट पड़ा. रात करीब 11:30 बजे स्थानीय नागरिकों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. करीब दो घंटे तक चले हंगामे के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.