बंगाल चुनाव में IPS अजय पाल शर्मा ले रहे कड़क एक्शन, यूपी में उनके छोटे भाई हैं इसे जिले के DM
IPS Ajay Pal and IAS Amit Pal News: जानें आईपीएस अजय पाल शर्मा के आईएएस भाई अमित पाल के बारे में. लुधियाना के रहने वाले ये दो भाई कैसे यूपी प्रशासन में अपनी धाक जमाए हुए हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में IPS अजय पाल और IAS अमित पाल
IPS Ajay Pal and IAS Amit Pal News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तपिश के बीच इस समय एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है IPS अजय पाल शर्मा. चुनाव आयोग द्वारा ऑब्जर्वर बनाए गए अजय पाल शर्मा अपने सख्त फैसलों और एक्शन मोड के कारण चर्चा के केंद्र में हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' आईपीएस की दहशत से अपराधी कांपते हैं, उनके सगे भाई भी उत्तर प्रदेश प्रशासन की रीढ़ हैं? जी हां, आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं दो ऐसे भाइयों से, जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं (IAS और IPS) में जगह बनाई है.