लेटेस्ट न्यूज़

नेहरू होते तो कांशीराम यूपी के सीएम... राहुल गांधी ने दिया ये बयान तो मायावती ने कांग्रेस को सुना दिया

Rahul Gandhi Kanshi Ram statement: लखनऊ में कांशीराम जयंती कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी के बयान से यूपी की राजनीति गरमा गई. दलित वोट बैंक को लेकर कांग्रेस की सक्रियता पर मायावती ने तीखा हमला बोलते हुए इसे चुनावी पाखंड बताया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Rahul Gandhi Kanshi Ram statement: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के महासंग्राम की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है. इस बार केंद्र में हैं बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम. लखनऊ की धरती पर राहुल गांधी के एक कबूलनामे ने सूबे के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. कांग्रेस की इस सक्रियता से साफ है कि मुस्लिम वोट बैंक पर पकड़ मजबूत करने के बाद अब उसकी नजर अपने उस पुराने दलित किले को वापस पाने पर है, जो दशकों पहले उसके हाथ से खिसक गया था.