संभल CO कुलदीप कुमार पर भड़क गए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, दे डाला ये तीखा बयान...
Sambhal News: संभल में नमाज को लेकर CO की चेतावनी के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मुल्क किसी के बाप का नहीं है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया.
ADVERTISEMENT
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में नमाज और कानून व्यवस्था को लेकर दिए गए एक बयान ने राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है. संभल के सर्किल ऑफिसर कुलदीप कुमार की ओर से नमाजियों को दी गई सख्त चेतावनी पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ओवैसी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि यह देश किसी के बाप का नहीं है. उनका यह बयान अब सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है.