लेटेस्ट न्यूज़

एटा सदर विधानसभा सीट 2027: क्या लोधी और सवर्ण वोट बैंक बीजेपी को देगा झटका?

Etah Sadar Assembly Constituency 2027: एटा सदर विधानसभा में क्या बीजेपी लगा पाएगी जीत की हैट्रिक? लोधी और सवर्णों की नाराजगी और सपा का PDA फार्मूला कैसे बदलेंगे समीकरण? देखिए विस्तृत चुनावी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

social share
google news

एटा सदर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की उन महत्वपूर्ण सीटों में से है जहां आगामी 2027 के चुनावों के लिए समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. यह इलाका दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का गढ़ रहा है, लेकिन लोकसभा चुनावों में बीजेपी की हार ने यहां के राजनैतिक परिदृश्य को गरमा दिया है. एटा सदर सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है. विपिन कुमार डेविड यहाँ से लगातार दो बार (2017 और 2022) विधायक चुने गए हैं. 2002 से अब तक के रिकॉर्ड को देखें तो सपा और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर रही है. 2012 में यहाँ से सपा के आशीष कुमार यादव जीते थे.