UGC के नए नियमों को लेकर बृजभूषण के दोनों बेटे सांसद करण और विधायक प्रतीक में ही दो फाड़! कौन किसके साथ?
UP News: यूजीसी के नए नियमों को लेकर सामान्य वर्ग भड़का हुआ है. भाजपा का भी विरोध हो रहा है. इसी बीच बाहुबली पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के दोनों सांसद और विधायक बेटे इस मुद्दे को लेकर दो फाड़ हो गए हैं.
ADVERTISEMENT

ugc rules news
UP News: यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज विरोध में उतर आया है. सवर्ण समाज के संगठन और छात्र इसका लगातार विरोध कर रहे हैं. इसी के साथ भाजपा का भी विरोध बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है. इसी बीच बाहुबली और भाजपा के पूर्व सांसदबृजभूषण शरण सिंह चर्चाओं में आ गए हैं. दरअसल इस बार बृजभूषण शरण सिंह अपने दोनों बेटों को लेकर चर्चाओं में हैं.