लेटेस्ट न्यूज़

B.Ed पास युवाओं के लिए सरकारी टीचर बनने का बड़ा मौका! इंग्लिश और मैथ टीचर के 624 पदों पर निकली भर्ती, जानें फुल डिटेल्स

HPRCA Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने HPRCA टीचर रिक्रूटमेंट 2026 के तहत इंग्लिश और मैथ विषय के 624 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी से 21 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

HPRCA Teacher Recruitment 2026: बीएड करने के बाद सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने साल 2026 के लिए शिक्षक भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत इंग्लिश और मैथ के सब्जेक्ट के लिए कुल 624 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 से HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. बता दें कि अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 फरवरी 2026 तय की गई है.