लेटेस्ट न्यूज़

गले में गमछा, रंग साफ... गोरखपुर में जिस महिला की न्यूड बॉडी मिली वो खुद बता रही क्या हुआ उसके साथ!

Gorakhpur News: बैरघट्टा गांव में मिली महिला की न्यूड लाश, चेहरा कूंचकर पहचान मिटाने की कोशिश. एसएसपी राजकरण नैयर ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, गन शॉट के निशान ने उलझाई गुत्थी.

ADVERTISEMENT

Gorakhpur Crime News
Gorakhpur Crime News
social share
google news

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के बैरघट्टा गांव में शुक्रवार सुबह लोग टहलने के लिए निकले. गांव के बाहर मेन रोड पर जब लोगों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए. यहां एक महिला की लाश पड़ी थी. महिला का रंग साफ था. उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था. पहली नजर देखकर ऐसा लगा कि महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद लाश को फेंक दिया गया है. उसके सिर और शरीर के बाकि हिस्‍सों पर चोट के गंभीर निशान थे. कातिल शातिर था. वह नहीं चाहता था कि महिला को कोई पहचान सके. इसलिए उसने महिला के सिर और चेहरे को कूंचकर पहचान मिटाने की कोशिश की. पुलिस की दो टीमें अब लाश की शिनाख्त करने में जुट गई हैं.