लेटेस्ट न्यूज़

इस्तीफा देकर चर्चा में आए PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री करेंगे अब राजनीति, सपा के इस बड़े नेता से हुई मुलाकात

Alankar Agnihotri in to Politics: यूजीसी बिल पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे के बाद यूपी की सियासत में भारी कंफ्यूजन. सस्पेंड/इस्तीफा देने वाले अफसर अलंकार अग्निहोत्री का हाथरस से दिल्ली तक पदयात्रा का एलान. क्या है अफसरों का सपा कनेक्शन?

ADVERTISEMENT

Photo: Alankar Agnihotri
Photo: Alankar Agnihotri
social share
google news

Alankar Agnihotri News: उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल जारी है. इस बीच हम आपके लिए यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में राज्य की तीन सबसे बड़ी खबरों का विश्लेषण लेकर आए हैं. आज के बुलेटिन की पहली बड़ी खबर यूजीसी के नए नियमों पर अदालत की रोक के बाद राजनीतिक दलों में क्रेडिट लेने की होड़ और फैला हुआ भारी कंफ्यूजन है. दूसरी खबर में आप जानिए बरेली से इस्तीफा देने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अब हाथरस के जरिए दिल्ली कूच की तैयारी में हैं, क्या है उनका सियासी प्लान? तीसरी खबर यूजीसी बिल के बहाने इस्तीफा देने वाले अफसरों के पीछे छिपी राजनीति और समाजवादी पार्टी से बढ़ते उनके संपर्क को लेकर है.