लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में इन 3 कारणों की वजह से क्या टल जाएंगे पंचायत चुनाव? सामने आया बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने की खबरों के बीच पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शंकराचार्य विवाद और यूजीसी नियमों पर उपजी नाराजगी के कारण चुनाव टल सकते हैं. लेकिन इस बीच ओपी राजभर का ने बड़ा बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

Panchayat elections update
Panchayat elections update
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गांवों में इन दिनों एक ही चर्चा आम है कि आखिर पंचायत चुनाव कब होंगे? बीते कुछ दिनों से राज्य के राजनीतिक हालात और प्रशासनिक व्यस्तता को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पंचायत चुनाव आगे बढ़ सकते हैं. शंकराचार्य विवाद, यूजीसी के नए नियमों पर उपजी नाराजगी और प्रशासनिक व्यस्तता ने इन अफवाहों को हवा दी है. लेकिन यूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का दावा है कि चुनाव अपने तय समय पर ही होंगे और तैयारियां पूरी की जा रही हैं.