लेटेस्ट न्यूज़

MOTN सर्वे: लोकप्रियता के इस पैमाने पर सबसे आगे निकले राहुल गांधी, अखिलेश यादव भी रह गए पीछे!

MOTN सर्वे: MOTN सर्वे में जब लोगों से सवाल पूछा गया कि विपक्षी गठबंधन की अगुवाई करने के लिए कौन नेता सबसे बेहतर साबित होगा तो सबसे ज्यादा 28.6% लोगों ने जिस नाम पर भरोसा जताया है वह काफी चौंकाने वाला है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh and Rahul
Akhilesh and Rahul
social share
google news

MOTN Survey: विपक्षी गठबंधन INDIA में लीडर को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं.ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव के समर्थकों की अपनी-अपनी दलीलें हैं. लेकिन जनवरी 2026 के MOTN सर्वे ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने विपक्ष का चेहरा बनने की रेस में फिलहाल कौन सबसे मजबूत है. बता दें कि MOTN सर्वे में जब लोगों से सवाल पूछा गया कि विपक्षी गठबंधन की अगुवाई करने के लिए कौन नेता सबसे बेहतर साबित होगा तो सबसे ज्यादा 28.6% लोगों ने जिस नाम पर भरोसा जताया है वह काफी चौंकाने वाला है.