लखनऊ में किन्नर सानिया ने अरमानों के साथ की थी मारूफ से शादी पर वो यूं दे गया उसे जीवनभर का दुख
Lucknow News: लखनऊ के मदेयगंज में किन्नर सानिया के साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई है. शौहर मारूफ लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार. पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.
ADVERTISEMENT

Lucknow News
लखनऊ की रहने वाली किन्नर सानिया उर्फ सनी ने अपने साथ होने वाले धोखे की भयानक कहानी बताई है. सानिया का आरोप है कि अलीगंज के मेहंदी टोला निवासी मारूफ ने उससे निकाह किया और साथ रहने लगा. दोनों के बीच इस कदर भरोसा था कि मारूफ ही सानिया को अपनी स्कूटी से काम पर छोड़ने और लेने जाता था. लेकिन पीछे ही पीची मारूफ एक बड़ी साजिश रच रहा था. पीड़िता का कहना है कि जिस शख्स पर उसने सबसे ज्यादा भरोसा किया उसी ने घर में रखे लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया और उसे छोड़कर फरार हो गया.