जौनपुर में रवि यादव के अनकाउंटर पर भयंकर बवाल! शमशान घाट पर पुलिस से भिड़ा परिवार
ADVERTISEMENT
जौनपुर में रवि यादव की मुठभेड़ को लेकर परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना ने इलाके में राजनीतिक और जातिगत विवाद खड़ा कर दिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है. मामले की जांच तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है.
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 1 लाख रुपये के इनामी आरोपी रवि यादव के पुलिस एनकाउंटर ने अब एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक विवाद का रूप ले लिया है. इस एनकाउंटर के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. मृतक रवि यादव के परिजनों ने पुलिस पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि इस सरकार में 'यादव' होना गुनाह बन गया है. परिजनों का दावा है कि पुलिस ने उन्हें शव तक नहीं सौंपने दिया और पोस्टमार्टम हाउस से सीधे रामघाट ले जाकर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जबरन अंतिम संस्कार करवा दिया. इस घटना ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर और जातिगत राजनीति की बहस को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है.