लेटेस्ट न्यूज़

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ अक्षरा सिंह का धमाकेदार गाना 'घिस-घिस-घिस' रिलीज होते ही मचा रहा बवाल

Akshay Kumar Bhojpuri Song: अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का भोजपुरी तड़का सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. ‘वेलकम टू द जंगल’ के नए गाने ‘घिस घिस घिस’ में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री, देसी अंदाज और धमाकेदार डांस ने फैंस को दीवाना बना दिया है.

ADVERTISEMENT

Akshay Kumar Bhojpuri Song
Akshay Kumar Bhojpuri Song
social share
google news

Akshay Kumar Bhojpuri Song: बॉलीवुड के असली खिलाड़ी अक्षय कुमार और भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अक्षरा सिंह का ऐसा धमाकेदार संगम हुआ है जिसने इंटरनेट का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. दोनों स्टार्स पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए एक साथ नजर आए हैं और उनका नया गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है. मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का यह गाना कोई आम बॉलीवुड ट्रैक नहीं है बल्कि इसमें आपको शुद्ध देसी भोजपुरी तड़का और बॉलीवुड की कड़क मस्ती का ऐसा फ्यूजन मिलेगा कि पैर अपने आप थिरकने लगेंगे. गाने के रिलीज होते ही अक्षरा सिंह ने फैंस को चेतावनी देते हुए मजेदार अंदाज में लिखा 'यह गाना सुनके अगर आप नाचने लग जाएं, तो हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा.'