5 महिलाओं की मौत के बाद खुला इस नकली इंजेक्शन का राज! दिल्ली-राजस्थान से लेकर यूपी तक में हुई थी सप्लाई
Tosin Injection News: राजस्थान में कथित नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन 'टोसिन' को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा हुआ है. राज्य सरकार द्वारा की गई शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है.
ADVERTISEMENT

Fake Injection News: राजस्थान में कथित नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन 'टोसिन' को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा हुआ है. राज्य सरकार द्वारा की गई शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इस इंजेक्शन का जाल सिर्फ राजस्थान के कोटा तक ही सीमित नहीं था, बल्कि इसकी खेप देश की राजधानी नई दिल्ली, मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले तक सप्लाई की जा चुकी थी. मामले की भयावहता को देखते हुए राजस्थान सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए अन्य संबंधित राज्यों को इस बारे में जरूरी सूचनाएं भेज दी हैं. इसके साथ ही, इस जानलेवा दवा को बनाने वाली कंपनी 'जैक्सन लेबोरेट्रीज' पर शिकंजा कसते हुए सरकार ने उसके खिलाफ अदालत में मुकदमा दर्ज कराने के सख्त निर्देश जारी किए हैं. कोटा में इस पूरी खेप को राजस्थान मेडिकल हॉल के संचालक महेश मित्तल द्वारा सप्लाई किया गया था.