UPTak Baithak Logo

Gorakhpur SSC GD Exam: एग्जाम देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, SSC ने कैंसिल किया पेपर!

ADVERTISEMENT

Gorakhpur SSC GD Candidates Protest: गोरखपुर के एसएससी जीडी परीक्षा केंद्र पर सीटों की कमी और तकनीकी समस्याओं के कारण अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हुए. परीक्षा को रद्द कर नई तारीखें जल्द तय की जाएंगी.

social share
google news

Gorakhpur SSC GD Candidates Protest: देश सेवा का जज्बा लेकर भीषण गर्मी और चिलचिलाती लू के बीच दूर-दूर से एसएससी जीडी (SSC GD) की ऑनलाइन परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उन्हें परीक्षा केंद्र के दरवाजे से ही वापस लौटा दिया गया. मामला गोरखपुर के ऐतिहासिक सेंट एंड्र्यूस कॉलेज का है, जहां सेंटर की क्षमता केवल 250 अभ्यर्थियों की थी. लेकिन आयोग द्वारा वहां 500 छात्रों का अलॉटमेंट कर दिया गया. आधे बच्चों को सीट न मिलने और परीक्षा से वंचित किए जाने के बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा व धरना-प्रदर्शन किया. पुलिस प्रशासन के दखल और एसएससी द्वारा प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा (री-एग्जाम) कराने के आधिकारिक नोटिस के बाद मामला शांत हुआ.