शादी के 6 महीने बाद ही श्वेता की मौत, विदाई के वक्त पैर पकड़कर गिड़गिड़ाए थे पिता, पति भूपेंद्र के दरिंदगी की कहानी सुन खौल उठेगा खून!
Thakurganj Dowry Death News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी के महज 6 महीने के भीतर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Lucknow Dowry Death Case
Lucknow Dowry Death News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां शादी के महज 6 महीने के भीतर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सोमवार सुबह काशी विहार इलाके में 29 वर्षीय श्वेता सिंह का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने और श्वेता की हत्या करने का बेहद गंभीर आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, सास-ससुर, ननद और देवर समेत परिवार के 5 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.