लेटेस्ट न्यूज़

Mansoon Rain: यूपी के इन जिलों में आज होगी भयंकर बारिश, मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

आईएमडी लखनऊ ने 21 जुलाई के लिए पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है
social share
Google CTA

UP Weather Alert Today: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केन्द्र ने आज यानि 21 जुलाई के लिए उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर प्रभाव आधारित चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी, दोनों हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसके साथ ही कई स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है. ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है.