लेटेस्ट न्यूज़

Deoband Murder Case: ‘चोर’ कहकर उड़ाया मजाक, बेइज्जती का बदला लेने के लिए कर दी हत्या! देवबंद मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा

Saharanpur News: सहारनपुर के देवबंद में युवक पिन्टू की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी विशाल ने पूछताछ में बताया कि “चोर” कहकर अपमानित किए जाने की बेइज्जती और गुस्से में उसने साथी गगन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया.

ADVERTISEMENT

Deoband News
Deoband News
social share
google news

Saharanpur Crime News: सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में युवक पिन्टू की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का टुकड़ा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और आरोपी विशाल की खून से सनी शर्ट बरामद की गई है.