लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Updates: यूपी में 48 घंटे बाद मौसम लेगा यू-टर्न, इन जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का IMD अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी, तीखी धूप और दम घोंटू उमस की चौतरफा मार झेल रहा है, जिससे पूरी सूबे में हाहाकार मचा हुआ है. लेकिन इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक राहत वाली खबर साझा की है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और घूप की मार झेल रहा है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक राहत वाली खबर साझा की है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश को आगामी 28 मई से इस आग उगलती गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है. हालांकि, अगले 48 घंटे यानी 28 मई तक राज्य के कई हिस्सों में भीषण लू (Heat Wave) का कहर जारी रहेगा. इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. आसमान में मेघगर्जन के साथ झमाझम बारिश, ओलावृष्टि और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम में आने वाले इस बदलाव से पारे पर अचानक ब्रेक लगेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जाएगी.