लेटेस्ट न्यूज़

अतुल करता रहा Birthday और Anniversary पर प्यार भरे पोस्ट, पत्नी ने एक दिन सांप से कटवाकर मार डाला

मेरठ के अतुल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में दावा है कि पत्नी दामिनी ने पति की हत्या की साजिश रचने से पहले सोशल मीडिया पर प्यार जताया, फिर प्रेमी के साथ मिलकर जहरीले सांप से डसवाकर हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
Meerut Crime News
social share
Google CTA

Meerut Crime News: मेरठ के चर्चित अतुल हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे रिश्तों के पीछे छिपी एक अलग कहानी सामने आ रही है. जिस पत्नी के लिए अतुल कुछ दिन पहले तक सोशल मीडिया पर प्यार भरे संदेश लिख रहा था, उसी पर अब पुलिस ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. जांच में पुलिस का दावा है कि सोशल मीडिया पर सब कुछ सामान्य दिख रहा था, लेकिन पर्दे के पीछे अतुल को रास्ते से हटाने की तैयारी चल रही थी.