लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: रेड अलर्ट! अगले 3 घंटों में यूपी के इन जिलों में भीषण मॉनसूनी बारिश की चेतावनी जारी

UP Weather Update: मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Breaking: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. मॉनसून फिर एक्टिव हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए बड़ा अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, भारी से अत्यधिक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. विभाग के मुताबिक कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है.