100 प्रधानों के साथ BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने बीच सड़क मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को रोका फिर जमकर हुई बमचक
महोबा में अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया प्रदर्शन. विधायक ने मंत्री मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रास्ता रोक लिया. बीच सड़क पर विधायक के समर्थकों की पुलिस से हुई झड़प.
ADVERTISEMENT

Photo: BJP MLA Brij Bhushan Rajpoot And Minister Swatantra Dev Singh
UP Political News: उत्तर प्रदेश के चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच शुक्रवार को भारी विवाद हो गया है. खबर मिली है भाजपा विधायक ने करीब 100 ग्राम प्रधानों के साथ जल शक्ति मंत्री का रास्ता रोक लिया. विधायक बृजभूषण राजपूत अपनी विधानसभा में घरों तक पानी न पहुंचने, सड़कों की बदहाली और 'जल जीवन मिशन' के तहत खोदी गई सड़कों के मुद्दे को लेकर मंत्री से मिलने जा रहे थे.