BMW से जा रहीं नोएडा की 5 मिलियन फॉलोअर्स वाली इनफ्लुएंसर नीतू बिष्ट का मनचलों ने कई KM तक किया पीछा और अश्लील इशारे...
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को डीएनडी फ्लाईओवर के पास कार सवार युवकों ने पीछा और अभद्रता की. घटना का वीडियो वायरल हुआ लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की लिखित माफी के बाद मामला शांतिपूर्वक निपट गया.
ADVERTISEMENT

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक महिला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नीतू बिष्ट से कथित तौर पर पीछा करने और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है. यह घटना दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक के सफर के दौरान हुई थी. सोशल मीडिया पर 5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स रखने वाली नीतू की कार का कुछ युवकों ने कथित तौर पर पीछा किया और रास्ते में कई बार कार को ओवरटेक करने की कोशिश की. यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.