लेटेस्ट न्यूज़

MOTN सर्वे: आज हुए चुनाव तो क्या वापसी कर पाएंगे नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी दे देंगे शिकस्त? चौंकाऊ आंकड़े सामने आए

MOTN सर्वे: इंडिया टुडे और C-वोटर के ताजा 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) सर्वे ने जनवरी 2026 में देश का राजनीतिक मिजाज साफ कर दिया है. सर्वे के अनुसार अगर आज चुनाव होते हैं तो NDA 352 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल करता दिख रहा है.जबकि INDIA गठबंधन 182 सीटों पर सिमट सकता है.

ADVERTISEMENT

PM Modi and Rahul gandhi
PM Modi and Rahul gandhi
social share
google news

MOTN सर्वे: इंडिया टुडे और C वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) के ताजा सर्वे में सामने आ चुके हैं. इस सर्वे के मुताबिक आज चुनाव हुए तो एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा 352 सीटें मिल सकती हैं. जबकि दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन को 182 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. पार्टीवाइज सीटों की बात करें तो बीजेपी को सबसे ज्यादा 287 सीटें मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस को सिर्फ 80 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं वोट शेयर में NDA को 47.4% वोट मिल सकते हैं जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 38.8% वोट जा सकते हैं.