लेटेस्ट न्यूज़

बहस के बीच गाड़ी का बोनट थपथापते हुए BJP विधायक बोले- आप कितने गांव में जाओगे... फिर मंत्री स्वतंत्र देव ने दिया ये जवाब

महोबा में बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा. पाइपलाइन और सड़कों के मुद्दे पर समर्थकों ने रोका मंत्री का काफिला. फिर हुआ बवाल.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ. आज जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महोबा आए थे. उनके कार्यक्रम के दौरान चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत और उनके समर्थक जल आपूर्ति की समस्या को लेकर उग्र हो गए. विधायक कई गांवों में पानी न पहुंचने और पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से लंबे समय से नाराज चल रहे थे.