लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में पंचायत चुनाव समय पर होंगे या नहीं? सामने आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

Panchayat Chunav Update: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 के टलने की अटकलों पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विराम लगा दिया है. राजभर के अनुसार चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे जिसके लिए जिलों में मतपत्र पहुंचा दिए गए हैं.

ADVERTISEMENT

Panchayat Chunav Update
Panchayat Chunav Update
social share
google news

Panchayat Chunav Update: पंचायत चुनाव इन दिनों चर्चा में है. इस चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों से लेकर आम जनता के बीच काफी दिलचस्पी बनी हुई है. हालांकि बीते कुछ समय से इसे लेकर अटकलें थी कि पंचायत चुनाव टल सकते हैं. इसके पीछे की दो वजहें बताई जा रही थी. पहली वजह स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर और दूसरी UGC के नए नियम को लेकर चल रहा विवाद. हालांकि इन सबके बीच कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. ओपी राजभर का कहना है कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे.