लेटेस्ट न्यूज़

बजट पर अखिलेश यादव का पहला रिएक्शन, सोने और चांदी वाली बात उठाकर बड़े इशारे कर दिए

Akhilesh Yadav Reaction On Budget: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इस बजट को अदृश्य लोगों और केवल 5% रईसों को लाभ पहुँचाने वाला करार दिया. अखिलेश यादव ने कहा कि बजट से किसान, गरीब और गांव गायब हैं. जबकि बुलेट ट्रेन की लागत दोगुनी होकर 2 लाख करोड़ पहुंच गई है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav News
Akhilesh Yadav News
social share
google news

Akhilesh Yadav Reaction On Budget: 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया कर दिया है. बजट को लेकर विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. वहीं इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का भी रिएक्शन सामने आया है. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यह बजट आम जनता, किसानों और गरीबों के लिए नहीं बल्कि सरकार के खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है. अखिलेश यादव ने कहा कि असली बजट वही होता है जो पेश होने के बाद गरीबों के चेहरों पर खुशी लाए. बजट का मकसद सिर्फ चुनिंदा लोगों की तरक्की और मुनाफा तय करना नहीं बल्कि आम जनता की खुशहाली सुनिश्चित करना होना चाहिए.