लेटेस्ट न्यूज़

पंचायत, प्रधान चुनाव के लिए 28 को आएगी वोटर लिस्ट... इन 2 महीनों के बीच हो सकती है वोटिंग

Panchayat Chunav Date: यूपी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है. पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि पंचायत चुनाव अपने तय समय पर ही होंगे और विधानसभा चुनाव से पहले पूरी प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी.

ADVERTISEMENT

Panchayat election update
Panchayat election update
social share
google news

Panchayat Chunav Date: पंचायत चुनाव को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं लगातार चल रही है. बीते कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि पंचायत चुनाव टल सकते हैं. लेकिन ऐसी सभी चर्चाओं पर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पूर्ण विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि पंचायती चुनाव अपने तय समय पर होंगे वो भी विधानसभा से पहले. ऐसे में अब माना जा रहा है कि इस साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है.