लेटेस्ट न्यूज़

क्या रवि किशन के पैर छूएंगे खेसारी लाल यादव? पवन सिंह को लेकर भी दे दिया तगड़ा जवाब

Bhojpuri News: पूर्वांचल के भोजपुरी नेता और अभिनेता रवि किशन, खेसारी लाल यादव, और पवन सिंह के बीच राजनीतिक और व्यक्तिगत टकराव की चर्चा है. बिहार चुनाव के दौरान ये विवाद बढ़ा, खासकर खेसारी लाल यादव और रवि किशन के बीच. खेसारी ने रवि किशन के सम्मान और पांव छूने को लेकर बयान दिया जबकि रवि किशन ने व्यंग में जवाब दिया. पवन सिंह ने भी खेसारी से दूरी बनाई.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Bhojpuri News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार्स के बीच की जुबानी जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. राजनीति और सिनेमा के मेल ने कलाकारों के बीच ऐसी खाई पैदा कर दी है जो अब व्यक्तिगत कटाक्षों तक जा पहुंची है. हाल ही में भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन द्वारा खेसारी लाल यादव के पैर छूने के तरीके पर किए गए तंज के बाद खेसारी लाल यादव ने पलटवार करते हुए संस्कार और स्वाभिमान का नया दांव खेला है.इस दौरान उन्होंने भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह पर भी हमला बोला है.