लेटेस्ट न्यूज़

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को अब अयोध्या के परमहंसाचार्य ने दी वार्निंग! ये मामला तो अब अलग ही टर्न ले रहा

ADVERTISEMENT

Paramahansachary warning to Avimukteshwarananda: सनातन धर्म के दो प्रमुख संतों के बीच छिड़ा विवाद अब अयोध्या बनाम बनारस की जंग बन चुका है. तपस्वी छावनी के परमहंसाचार्य ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को अयोध्या में प्रवेश न देने की चेतावनी दी है. विवाद की वजह शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना मुगल शासकों से करना और माघ मेले में प्रशासन के साथ हुई झड़प है.

social share
google news

Paramahansachary warning to Avimukteshwarananda: सनातन धर्म के दो बड़े चेहरों के बीच जुबानी जंग अब आर-पार की लड़ाई में बदल गई है. अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य ने द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें खुली चेतावनी दे डाली है.परमहंसाचार्य ने साफ लहजे में कहा है कि जब तक शंकराचार्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी नहीं मांग लेते उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम की पावन नगरी अयोध्या में कदम नहीं रखने दिया जाएगा.