लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में रात 2:30 बजे तीन सगी बहनें निशिका, प्राची और पाखी 9वीं मंजिल से कूद गईं! फिर पता चली कोरियन गेम वाली ये बात

In Ghaziabad three sisters jump from 9th floor: गाजियाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां तीन सगी नाबालिग बहनों ने देर रात कथित तौर पर 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी. घटना बीती रात करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

ADVERTISEMENT

 Ghaziabad News
Ghaziabad News
social share
google news

In Ghaziabad three sisters jump from 9th floor: गाजियाबाद की सन्नाटे से भरी रात में घड़ी में ढाई बज रहे थे और भारत सिटी सोसाइटी के टावर B-1 के नीचे सब कुछ खामोश था. तभी अचानक हवा को चीरती हुई तीन चीखें उठीं और फिर एक भारी धमक के साथ मौत ने दस्तक दी. 9वीं मंजिल की बालकनी से तीन सगी बहनें निशिका, प्राची और पाखी एक साथ मौत की गहरी खाई में कूद गईं. लेकिन यह कोई हादसा नहीं शायद एक खौफनाक डेथ गेम का आखिरी टास्क था. तभी ये तीनों नाबालिक बहनें शायद मोबाइल स्क्रीन पर दिख रहे किसी कोरियन लवर गेम की दुनिया में इस कदर खो गईं कि उन्हें अपनी जान की कीमत भी मामूली लगने लगीं. जमीन पर बिखरा खून और सुसाइड नोट पर लिखे वो आखिरी शब्द'मम्मी-पापा सॉरी'आज गाजियाबाद के हर किसी को चौंका रहा है.