8वीं की बच्ची को नशीला लड्डू खिला स्कूल के लड़कों ने ही किया गैंगरेप, 2 महीने बाद पेट में दर्द हुआ तो घरवाले रह गए सन्न!
Deoria Crime News: यूपी के देवरिया में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.यहां 8वीं की छात्रा को नशीला लड्डू खिलाकर गैंगरेप का शिकार बनाया गया.आरोप है कि स्कूल के ही लड़कों ने प्रसाद के नाम पर लड़की को नशीला लड्डू दिया और फिर उसे घर छोड़ने के बहाने ले जाकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों की धमकी के कारण छात्रा दो महीने तक खामोश रही. लेकिन पेट दर्द के बाद अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में वह 2 महीने की प्रेग्नेंट निकली.
ADVERTISEMENT

Deoria Crime News: सांकेतिक तस्वीर
Deoria Crime News: यूपी के देवरिया से एक ऐसा मामला सामने आया जो होश उड़ा देगा. आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की को उसके स्कूल के ही कुछ लड़को ने नशीला लड्डू खिलाकर गैंगरेप किया. इसके बाद आरोपियों ने लड़की को धमकी देते हुए कहा कि अगर वह इसके बारे में किसी को बताती है तो वो उसकी वीडियो वायरल कर देंगे.ऐसे में बच्ची करीब दो महीने तक चुप रही. लेकिन एक दिन अचानक छात्रा की पेट में तेज दर्द हुआ जिसके बाद परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए. लेकिन अल्ट्रासाउंड में लड़की की जो रिपोर्ट आई वो देखकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई.क्योंकि रिपोर्ट में पता चला कि लड़की दो महीने प्रेग्नेंट है.