आगरा में 8 साल की मासूम की हत्या कर सुनील ने जो किया, शैतान नी कांप जाए!
आगरा के ताजगंज में रूह कंपा देने वाली वारदात. किराएदार सुनील ने 8 साल की बच्ची की हत्या कर शव आटे के कनस्तर में छिपाया. आरोपी फरार, इलाके में भारी पथराव और तनाव.
ADVERTISEMENT
आगरा के ताजगंज इलाके से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. एक किराएदार ने अपने ही मकान मालिक की 8 वर्षीय मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को आटे के कनस्तर में छिपा दिया. इस जघन्य कांड के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया.