लेटेस्ट न्यूज़

भारत को AI हब बनाने की तैयारी, Google और YouTube देंगे 15,000 फ्री स्कॉलरशिप

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गूगल और यूट्यूब के साथ मिलकर लॉन्च किया AI स्किलिंग प्रोग्राम. मीडिया और गेमिंग क्षेत्र के लिए 15,000 स्कॉलरशिप की घोषणा, जानें कैसे करें आवेदन.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अग्रणी बनाने के लिए एक क्रांतिकारी पहल की गई है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज' (IICT) के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय स्तर का AI स्किलिंग प्रोग्राम पेश किया है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना में ग्लोबल टेक दिग्गज गूगल (Google) और यूट्यूब (YouTube) भी सहयोगी के रूप में शामिल हैं. इस कार्यक्रम के जरिए देश के प्रतिभावान युवाओं और पेशेवरों के लिए 15,000 स्कॉलरशिप का ऐलान किया गया है.