लखनऊ मध्य विधानसभा 2027: क्या रविदास मेहरोत्रा बचा पाएंगे अपना गढ़?
Lucknow Central Assembly 2027: लखनऊ मध्य की सीट पर 2027 में किसका होगा कब्जा? क्या रविदास मेहरोत्रा की जमीनी पकड़ के आगे टिक पाएगी बीजेपी? जानिए इस वीआईपी सीट के समीकरण और नीरज सिंह की दावेदारी.
ADVERTISEMENT
यूपी Tak के विशेष शो यूपी किसका में आज लखनऊ की सबसे हॉट सीटों में से एक, लखनऊ मध्य के राजनीतिक समीकरणों और 2027 के विधानसभा चुनाव की संभावनाओं का विश्लेषण किया गया है. वर्तमान सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा को एक "जमीनी नेता" माना जाता है, जिनकी पकड़ घर-घर और गली-गली तक है. उन्होंने 2022 के चुनाव में इस सीट पर जीत दर्ज की थी. दिलचस्प बात यह है कि इसी सीट से 2017 में वर्तमान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जीते थे, लेकिन मेहरोत्रा की मजबूती को देखते हुए उन्होंने 2022 में अपनी सीट बदलकर लखनऊ कैंट कर ली थी.