यूपी के 2 बड़े ठाकुर नेता राजा भैया और बृजभूषण सिंह में चल रहा मन मुटाव? सामने आए इस फोटो ने बहुत कुछ बता दिया
UP Tak के शो आज का यूपी में देखें फूलन देवी की बहन रुक्मणी देवी निषाद बनीं सपा महिला सभा की अध्यक्ष. बृजभूषण शरण सिंह और राजा भैया की करीबी तस्वीर ने चौंकाया.
ADVERTISEMENT

Brijbhushan Sharan Singh and Raja bhaiya
उत्तर प्रदेश की राजनीति और सामाजिक हलचलों पर आधारित UP Tak का खास शो आज का यूपी राज्य की तीन बड़ी खबरों का सटीक विश्लेषण पेश करता है. आज के अंक में हम चर्चा करेंगे कि कैसे अखिलेश यादव ने फूलन देवी की बहन रुक्मणी देवी निषाद को बड़ी जिम्मेदारी देकर निषाद राजनीति में हलचल मचा दी है. वहीं दिल्ली के रेसकोर्स से आई एक तस्वीर ने बृजभूषण शरण सिंह और राजा भैया के बीच मनमुटाव की अफवाहों पर विराम लगा दिया है. इसके अलावा, निषाद आरक्षण और एनडीए में मची खींचतान के बीच समाजवादी पार्टी के इस नए दांव ने 2027 के सियासी समीकरणों को गर्मा दिया है.