लेटेस्ट न्यूज़

बृजभूषण शरण सिंह और राजा भैया एक साथ, दिल्ली रेस कोर्स का ये वीडियो वायरल

Brij Bhushan Singh Raja Bhaiya Video: क्या बृजभूषण शरण सिंह और राजा भैया के बीच दूरियां खत्म हो गई हैं? दिल्ली के रेस कोर्स से सामने आई इन तस्वीरों ने यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है. देखिए दोनों दिग्गजों की जुगलबंदी.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति के दो दिग्गज ठाकुर चेहरों, बृजभूषण शरण सिंह और कुंडा के विधायक राजा भैया, के बीच मनमुटाव की खबरों पर अब विराम लग गया है. हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने दोनों के बीच की नजदीकियों को साफ कर दिया है. यह वीडियो दिल्ली के रेस कोर्स का है, जहाँ घोड़ों की दौड़ (घुड़दौड़) का एक विशेष खेल आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के एक व्यक्ति द्वारा किया गया था, जिन्होंने इन दोनों बड़े नेताओं को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था.