लेटेस्ट न्यूज़

शौकत अली इंटरव्यू: मायावती को गठबंधन का खुला ऑफर, एनकाउंटर बयान पर दी सफाई 

Shaukat Ali AIMIM Interview: एआईएमआईएम के यूपी अध्यक्ष शौकत अली ने मायावती को साथ आने का न्योता दिया है. साथ ही उन्होंने ओम प्रकाश राजभर और सपा पर तीखे हमले किए. देखिए यूपी तक पर यह पूरा इंटरव्यू

ADVERTISEMENT

social share
google news

एआईएमआईएम (AIMIM) के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने यूपी तक के साथ एक विशेष साक्षात्कार में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति और हालिया विवादों पर खुलकर बात की. शौकत अली ने मायावती को खुला प्रस्ताव देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित और मुसलमानों का एक मजबूत गठबंधन बनना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि यदि एआईएमआईएम और बीएसपी साथ आते हैं, तो वे उत्तर प्रदेश से बीजेपी को उखाड़ फेंकेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि गेंद अब मायावती के पाले में है और असदुद्दीन ओवैसी उनसे मिलने के लिए तैयार हैं.