कानपुर में गरीब महिला ज्योति दीक्षित के ठेले पर चला बुलडोजर तो अधिकारियों से भिड़ गए सपा MLA अमिताभ वाजपेयी
कानपुर में ज्योति दीक्षित का ठेला तोड़ने पर भड़के सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी. नगर निगम में अधिकारियों को लगाई लताड़, बुलडोजर एक्शन को बताया फेरी नीति का उल्लंघन.
ADVERTISEMENT
कानपुर के परेड क्षेत्र में नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई ने अब बड़ा सियासी रूप ले लिया है. सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने के नाम पर ज्योति दीक्षित नामक एक गरीब महिला और अन्य वेंडर्स के ठेलों को तोड़े जाने के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ वाजपेयी गुस्से में लाल हो गए. विधायक ने अपने समर्थकों के साथ नगर निगम दफ्तर पहुंचकर अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई और नगर आयुक्त को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी संविधान और फेरी नीति से ऊपर नहीं है.