कानपुर नगर निगम ने ज्योति दीक्षित के ठेले पर चला दिया बुलडोजर फिर भड़के सपा MLA अमिताभ बाजपेई और आगे ये सब हुआ
UP News: कानपुर नगर निगम ने सड़क पर ठेले लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और बुलडोजर एक्शन किया. मगर अब इसको लेकर सपा MLA अमिताभ बाजपेई भड़क गए हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई की और ज्योति दीक्षित नाम की ठेला संचालक का ठेला हटा दिया. उसपर बुलडोजर एक्शन हुआ. दरअसल कानपुर नगर निगम परेड से उर्सला क्षेत्र के बीच सड़क किनारे लगाए गए ठेलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था और बुलडोजर चला रहा था. उसी दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने ज्योति दीक्षित का ठेला भी हटा दिया.