हरीश राणा के परिवार की मदद के लिए सीएम योगी का बड़ा फैसला, सरकार देगी इतने रुपये
Harish Rana News: इच्छा मृत्यु के बाद हरीश राणा के परिवार की मदद के लिए आगे आए सीएम योगी आदित्यनाथ. पिता ने 10 लाख की आर्थिक सहायता और सरकारी सहयोग के लिए जताया आभार.
ADVERTISEMENT

CM Yogi and Ashok Rana
13 साल तक बेड पर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने वाले हरीश राणा के निधन के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी नजर आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने परिवार को आर्थिक सहायता और भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिया है. सीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने हरीश के घर पहुंचकर आर्थिक सहायता की घोषणा की है.