हापुड़ की मां ने बेटे आरिश का शव कब्र से 7 महीने बाद निकलवाया, हाई कोर्ट तक गई वो, वजह चौंका देगी
UP News: यूपी के हापुड़ में 7 महीने पहले आरिश नाम के युवक की मौत हुई थी. वह अपने कमरे में ही खून से लथपथ मिला था. परिवार को बेटे की हत्या का शक था. अब युवक का शव 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर करीब 7 महीने पहले दफनाए गए आरिश के शव को कब्र से निकाला गया है और अब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. दरअसल आरिश के परिजनों ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताया था. उनका कहना है कि आरिश की हत्या की गई थी.