लेटेस्ट न्यूज़

रवि किशन की सीट पर अगले चुनाव में महिला हो सकती है दावेदार? सीएम योगी ने ले ली चुटकी

Yogi Adityanath Ravi Kishan Viral Video: गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन के मजे लेते हुए कहा कि अगली बार उनकी सीट पर कोई महिला उम्मीदवार हो सकती है. देखिए मंच पर हुई इस दिलचस्प नोकझोंक का पूरा वीडियो.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी ही पार्टी के सांसद रवि किशन की चुटकी लेते हुए एक बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी का यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने प्रदेश में कामकाजी महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर आंकड़े साझा किए. उन्होंने बताया कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में 'वीमेन वर्क फोर्स' की संख्या 12% से भी कम थी. वर्तमान में यह आंकड़ा बढ़कर 36% को पार कर चुका है, जो सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रियता को दर्शाता है.