शौहर कहता है कि हलाला कराकर आओ... बांदा में इस मुस्लिम लड़की के साथ ये सब क्या हुआ!
Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा में दहेज उत्पीड़न और हलाला की शर्त का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मटौंध थाना क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने अपने शौहर और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जून 2025 में निकाह के बाद से ही उसे 2 लाख और बाइक के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. हद तब हो गई जब आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया और वापस आने के लिए हलाला कराने की घिनौनी शर्त रख दी.
ADVERTISEMENT

Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक शादीशुदा महिला ने अपने शौहर और ससुराल वालों पर जो आरोप लगाए हैं उसे सुनकर हर कोई चौंक जाएगा. शादीशुदा महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि जबसे उसका निकाह हुआ है तबसे उसके ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर मानसिक और शारिरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं. लेकिन युवती सभी जुल्मों को इस उम्मीद में सहती रही कि एक दिन शायद सब ठीक हो जाएगा. लेकिन ये मामला ठीक होने वाला नहीं था. हद तो तब हो गई जब दिसंबर के महीने में महिला के शौहर ने तलाक की बात करते हुए ये कहा कि अब जब दोबारा आना तो हलाला कराकर. ये सुनते ही महिला का सब्र टूट गया और उसने पुलिस से ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शौहर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.